Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the health-check domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/u177489478/domains/racevaacademy.in/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
नाभिक, प्रोटान, न्यूट्रान व इलेक्ट्रान क्या हैं? परमाणु संरचना क्या है? - Raceva Academy
इलेक्ट्रान प्रोटान न्यूट्रान क्या हैं

नाभिक, प्रोटान, न्यूट्रान व इलेक्ट्रान क्या हैं? परमाणु संरचना क्या है?

दोस्तों पालीटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2023 में पूछे जाने वाले सभी प्रश्न आपको इस साइट पर मिलने जा रहे हैं तो देर किस बात की आप पहले से ही इस साइट के बारे में परिचित हो तो आपके लिये बेहतर होगा कि आप लगातार इस साइट पर विजिट करते रहें ताकि आपको सारी जानकारी मिलती रहे और आप अपनी पालीटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2023 में सर्वाधिक मार्क प्राप्त करें।
टिण्डल प्रभाव व अपोहन क्रिया
1.  किसी अंधेरे कमरे में जब प्रकाश की किरणें आती है तो किस प्रभाव के कारण हमें धूल के कण चमकते हुए दिखाई देते हैं।
उत्तर:- टिण्डल प्रभाव
2. सिनेमाघर में प्रोजेक्ट से पर्दे की ओर जाते हुए प्रकाश का दिखाई देना किस घटना का उदाहरण है।
उत्तर:- टिण्डल प्रभाव
3. उस प्रक्रिया को क्या कहते हैं जिसमें विसरण की विधि से किसी घुलनशील पदार्थ को एक झिल्ली द्वारा कोलाइडी तन्त्र से अलग किया जाता है।
उत्तर:- अपोहन (Dialysis)
Focus key of this point.
नाभिक, प्रोटान, न्यूट्रान व इलेक्ट्रान क्या हैं? परमाणु संरचना क्या है?
4. किसी विलयन में उपस्थित हाइड्रोजन आयनों की ग्राम आयन प्रति लीटर मात्रा उस विलयन का क्या कहलती है।
उत्तर:- हाइड्रोजन आयन सान्द्रण
परमाणु संरचना
5. तत्व का वह सूक्ष्म कण क्या कहलाता है जिसमें उसके सभी गुण होते हैं और जो रासायनिक क्रिया में भाग लेता है।
उत्तर:- परमाणु (Atom)
6. तत्व का वह सूक्ष्म कण क्या कहलाता है जो स्वतन्त्र अवस्था में रह सकता है।
उत्तर:- अणु (Molecule )
इलेक्ट्रान प्रोटान न्यूट्रान क्या हैं
7. किसी अणु में उपस्थित परमाणुओं की कुल संख्या क्या कहलाती है।
उत्तर:- परमाणुकता
8. परमाणु की संरचना के बारे में सर्वप्रथम किसने 1808 में अपना सिद्धान्त दिया और परमाणु को अविभाज्य कहा ।
उत्तर:- जान डाल्टन
9. सर्वप्रथम किसने सुझाव दिया कि परमाणु है तथा आवेशित कणों से मिलकर बना है।
उत्तर:- जे.जे थॉमसन
10. सर्वप्रथम किसने परमाणु की संरचना का एक प्रारुप दिया ।
उत्तर:- अर्नेस्ट रदरफोर्ड
Focus key of this point.
नाभिक, प्रोटान, न्यूट्रान व इलेक्ट्रान क्या हैं? परमाणु संरचना क्या है?
11. परमाणु किन तीन मूल कणों से मिलकर बना है।
उत्तर:- इलेक्ट्रान, प्रोटान व न्यूट्रान
12. परमाणु में इलेक्ट्रान, प्रोटान और न्यूट्रान के अलावा और कौन से अस्थायी कण (Sub atomic particles) भी होते हैं।
उत्तर:- पॉजिट्रान, मेसान, न्यूट्रिनो व एंटी न्यूट्रिनी और एंटी प्रोटॉन
इलेक्ट्रान (-1e0)
13. इलेक्ट्रान की खोज किसने 1897 ई. में की थी ।
उत्तर:- जे . जे थॉमसन
14. किसी तत्व के परमाणु में इलेक्ट्रानों की संख्या नाभिक में उपस्थित किन कणों की संख्या के बराबर होती है।
उत्तर:- प्रोटान
15. जब एक विसर्जन नलिका में कम दाब पर एक वैद्युत कुचालक गैस को उच्च वोल्टेज धारा के दो इलेक्ट्रोड के बीच प्रवाहित किया जाता है, तो किस आवेश वाले कणों की धारा कैथोड से ऐनोड की ओर प्रवाहित होती है।
उत्तर:- ऋणावेशित कणों की धारा
16. कैथोड स ऐनोड की ओर प्रवाहित होने वाली ऋणावेशित कणों की धारा को क्या कहते हैं।
उत्तर:- कैथोड किरणें
17. कौन सी किरणें धातु की पतली पन्नी में तापदीप्ति पैदा करती हैं।
उत्तर:- कैथोड
18. कैथोड किरणें कौन सी किरणें उत्पन्न करती हैं।
उत्तर:- X किरणें
19. परमाणु के किस कण का द्रव्यमान 9.1093910-31 ग्राम होता है।
उत्तर:- इलेक्ट्रान
20. परमाणु के किस कण पर 1.6 10-19 कूलाम आवेश होता है।
उत्तर:- इलेक्ट्रान
21. परमाणु के किस कण के लिए e/m का मान = 1.759108 कूलाम / ग्राम होता है।
उत्तर:- इलेक्ट्रॉन
प्रोटॉन (1H1, H .p)
22. प्रोटान की खोज कि अंग्रेज विज्ञानी ने 1909 मं की थी ।
उत्तर:- अर्नेस्ट रदरफोर्ड
Focus key of this point.
नाभिक, प्रोटान, न्यूट्रान व इलेक्ट्रान क्या हैं? परमाणु संरचना क्या है?
23. 1886 में किसने परमाणु में धनावेशित कणों की उपस्थिति प्रदर्शित की थी ।
उत्तर:- ई.गोल्डस्टीन
24. जब विसर्जन नलिका में छिद्रित कैथोड लिया जाता है , तो उच्च वोल्टता उत्पन्न करने पर कैथोड किरणों की विपरीत दिशा से किस आवेश वाले कणों की एक धारा चलती है।
उत्तर:- धनावेशित कणों की धारा
25. कैथोड किरणों की विपरीत दिशा से चलने वाली धनावेशित कणों की धारा को क्या कहते हैं।
उत्तर:- ऐनोड किरणें
26. परमाणु के किस कण पर 1.610-19 कूलाम आवेश होता है।
उत्तर:- प्रोटॉन
27. परमाणु के किस कण का द्रव्यमान 1.67210-27 ग्राम होता है।
उत्तर:- प्रोटॉना
28. परमाणु के किस कण के लिए e/m का मान = 9.579104 कूलॉम/ग्राम होता है।
उत्तर:- प्रोटॉन
न्यूट्रान (0n1)
29. सन 1932 में किस अंग्रेज विज्ञानी ने न्यूट्रान की खोज की थी ।
उत्तर:- जेम्स चैडविक
30. बेरिलियम तथा अन्य परमाणु पर तीव्र गति वाले कणों की बम वर्षा करने पर उसमें निकले आवेशिरहित कण क्या कहलाते हैं।
उत्तर:- न्यूट्रॉन
31. परमाणु के कौन से कण उदासीन होते हैं तथा इनका आवेश शून्य होता है।
उत्तर:- न्यूट्रॉन
32. परमाणु के किस कण का द्रव्यमान 1.67479310-27 ग्राम होता है।
उत्तर:- न्यूट्रॉन
33. न्यूट्रॉन की त्रिज्या कितनी होती है।
उत्तर:- लगभग 10-13 सेमी
नाभिक (Nucleus)
34. किस अंग्रेज विज्ञानी ने ᾳ कणों के विक्षेपण अध्ययन के आधार पर परमाणु के नाभिक की खोज की थी ।
उत्तर:- अर्नेस्ट रदरफोर्ड
35. परमाणु के नाभिक में कौन से कण होते हैं।
उत्तर:- न्यूट्रान तथा प्रोटॉन
36. नाभिकीय कणों न्यूट्रॉन तथा प्रोटॉन को सामूहिक रुप से क्या कहते हैं।
उत्तर:- न्यूक्लिऑन
37. किसके सिद्धान्त के अनुसार परमाणु का अधिकांश स्थान रिक्ति है जिसके कारण अधिकतर ᾳ कण उसमें से निकल जाते हैं ।
उत्तर:- अर्नेस्ट रदरफोर्ड
38. परमाणु के भीतर एक धनावेशित केन्द्र होता है जिससे धनावेशित ᾳ कण प्रतिकर्षित होकर विभिन्न कोणों में विक्षेपित हो जाते हैं, इस भारी धनावेशित पिण्ड को क्या कहते हैं।
उत्तर:- नाभिक
39. परमाणु के आकार की तुलना में कौन सा पिण्ड बहुत छोटा एवं दृढ़ होता है।
उत्तर:- नाभिक
Focus key of this point.
नाभिक, प्रोटान, न्यूट्रान व इलेक्ट्रान क्या हैं? परमाणु संरचना क्या है?
40. परमाणु से निकलने वाले कौर से कण बहुत ही कम संख्या में अपने मार्ग में वापस लौटते हैं।
उत्तर:- ᾳ कण
मोल अवधारणा (Mole Concept)
41. वह संख्या जो 12 ग्राम कार्बन-12 में उपस्थित अणुओं की संख्या के बराबर हो क्या कहलाती है।
उत्तर:- मोल (Mole or Mol)
42. प्रायोगिक रुप में अणुओं के स्थान पर क्या लिखा जाता है।
उत्तर:- मोल
43. 1 मोल 6.0221023 संख्या के बराबर होता है, यह संख्या क्या कहलाती है।
उत्तर:- आवोगाद्रो संख्या (Avogadro’s Number)
44. कौन सी संख्या 12 ग्राम कार्बन-12 में उपस्थित परमाणुओं की संख्या को दर्शाती है।
उत्तर:- आवोगाद्रो संख्या
परमाणु व अणु भार (Atomic and Molecular Weight )
45. किसी तत्व की कौन सी संख्या यह प्रदर्शित करती है कि उस तत्व के एक परमाणु का औसत भार 12 द्रव्यमान संख्या वाले कार्बन के एक परमाणु के 1/12 से कितने गुना भारी है।
उत्तर:- परमाणु भार
46. परमाणु भार इकीई को किस संकेताक्षर से प्रदर्शित करते हैं।
उत्तर:- किसी तत्व के परमाणु भार को यदि ग्राम में व्यक्त किया जाए तो वह क्या कहलाता है।
उत्तर:- ग्राम परमाणु भार
47. किसी तत्व का 1 ग्राम परमाणु उस तत्व के किस गुण को प्रदर्शित करता है।
उत्तर:- ग्राम परमाणु भार
48. किसी तत्व या यौगिक की कौन सी संख्या यह प्रदर्शित करती है कि उस तत्व या यौगिक के एक अणु का औसत भार 12 द्रव्यमान संख्या वाले कार्बन के एक परमाणु के 1/12 से कितने गुना भारी है।
उत्तर:- अणु भार

5 thoughts on “नाभिक, प्रोटान, न्यूट्रान व इलेक्ट्रान क्या हैं? परमाणु संरचना क्या है?”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *