प्यारे छात्रों इस पोस्ट में आपको ओम का नियम क्या है इससे सम्बन्धित बहुत सारे सवाल जवाब, विद्युत धारा प्रत्यावर्ती धारा, बिजली का बल इत्यादि से Related सवाल जवाब इस पोस्ट में पढ़ने को मिलेगा। लगातार मै इस वेबसाइट के माध्यम से आप लोगों को बेहतर अध्ययन सामाग्री उपलब्ध कराने की कोशिश कर रहा हूँ। जो भी छात्र इस टापिक को अन्तिम लाइन तक पढ़ेगे वो अपनी परीक्षा में विज्ञान सब्जेक्ट से आये हुए तमाम प्रश्नों को करने में कामयाब होंगे।
Focus key of this Post
ओम का नियम, विद्युत धारा, प्रत्यावर्ती धारा, बिजली का बल क्या है
1.कौन सा नियम कहता है कि जब श्रेणी में जोड़े गए विभिन्न विद्युत अपघट्य पदार्थों में से विद्युत की वही मात्रा प्रवाहित की जाती है तो इलेक्ट्रोड पर मुक्त हुए तत्वों का द्रव्यमान (Mass) उनके समतुल्य भारों (Weights) के बराबर होता है।
उत्तर:-विद्युत अपघटन का दूसरा नियम
2. विद्युत आवेश की वह मात्रा क्या कहलाती है जो किसी भी पदार्थ के 1 किग्रा भार को विद्युत अपघटन द्वारा मुक्त कर सकती है।
उत्तर:- फैराडे नियतांक
3. फैराडे नियतांक का संकेताक्षर क्या है।
उत्तर:- फैराडे (F)
ओम का नियम
4. किस नियम के अनुसार, ‘‘चालक में नियत में नियत ताप पर प्रवाहित विद्युत धारा का मान उसके सिरों पर लगे हुए विभवांतर के अनुक्रमानुपाती होता है’’।
उत्तर:- ओम का नियम
5. जो चालक ओम के नियम का पालन करते हैं , उन्हें क्या कहते हैं।
उत्तर:- ओमीय प्रतिरोध (Ohmic Resistance)
6. ओमीय प्रतिरोध रखने वाले चालक का उदाहरण क्या है।
उत्तर:- मैंगनिन का तार
7. जो चालक ओम के नियम का पालन नहीं करते , उन्हें क्या कहते हैं।
उत्तर:- अन ओमीय प्रतिरोध
Focus key of this Post
Most Important for polytechnic entrance exam 2023 ओम का नियम, विद्युत धारा, प्रत्यावर्ती धारा, बिजली का बल क्या है
8. अन ओमीय प्रतिरोध रखने वाले चालक का उदाहरण क्या है।
उत्तर:- ट्रायोड वाल्व का प्रतिरोध
विद्युत धारा
9. धारा किस प्रकार की राशि है।
उत्तर:- अदिश राशि
10. धारा घनत्व किस प्रकार की राशि है।
उत्तर:- सदिश राशि
11. किसके प्रवाह की दिशा इलेक्ट्रानों (अथवा ऋणावेश) के प्रवाह की दिशा के विपरीत होती है।
उत्तर:- धारा के प्रवाह की
12. किन पदार्थों में आवेश वाहक मुक्त इलेक्ट्रानों होते हैं।
उत्तर:- धातुओं में
13. किन पदार्थों में आवेश वाहक धन तथा ऋण आयन होते हैं।
उत्तर:- द्रवों में
14. किन पदार्थों में आवेश वाहक धनायन व मुक्त इलेक्ट्रान होते हैं।
उत्तर:- गैसों में
प्रत्यावर्ती व दिष्ट धारा (AC and DC)
15. कौन सी धारा समय के साथ दिशा एवं परिमाण में आवर्त रुप से परिवर्तित होती है।
उत्तर:- प्रत्यावर्ती धारा (Alternating current)
16. कौन सी धारा समय के साथ परिमाण में स्थिर रहे या न रहे परन्तु उसकी दिशा अपरिवर्तित रहती है।
उत्तर:- दिष्ट धारा (Direct current )
17. कौन सी धार एक दिशा में शून्य से अधिकतम तक बढ़ती है पुन: शून्य हो जाती है और फिर दूसरी दिशा में शून्य से अधिकतम तक बढ़कर पुन: शून्य हो जाती है।
उत्तर:- प्रत्यावर्ती धारा
18. प्रत्यावर्ती धारा के सम्पूर्ण परिवर्तन चक्र को क्या कहते है।
उत्तर:- प्रत्यावर्ती धारा चक्र
19. प्रत्यावर्ती धारा के सम्पूर्ण चक्र के दौरान एक अर्ध चक्र में धारा एक दिशा में प्रवाहित होती है क्या दूसरे अर्ध चक्र में भी उसी दिशा में प्रवाहित होती है।
उत्तर:- नहीं दूसरी दिशा में
20. प्रत्यावर्ती धारा सदैव चालक तार के किस पृष्ठ में प्रवाहित होती है।
उत्तर:- बाहरी पृष्ठ में
21. प्रत्यावर्ती धारा का सदैव चालक तार के बाहरी पृष्ठ में प्रवाहित होना क्या कहलाता है।
उत्तर:- स्किन प्रभाव
22. किस धारा को ले जाने वाले तार में बहुत से तारों को जोड़कर एक अकेला तार बनाया जाता है।
उत्तर:- प्रत्यावर्ती धारा
Focus key of this Post
polytechnic exam 2023 ओम का नियम, विद्युत धारा, प्रत्यावर्ती धारा, बिजली का बल क्या है
33. किस धारा को ले जाने वाले तार में एक ही चालक तार रहता है।
उत्तर:- दिष्ट धारा
34. अपनी अत्यधिक आकर्षण क्षमता के कारण कौन सी धारा अधिक खतरनाक है।
उत्तर:- प्रत्यावर्ती धारा
35. किस युक्ति का प्रयोग करके प्रत्यावर्ती धारा को सरलतापूर्वक दिष्ट धारा में परिवर्तित कर सकते है।
उत्तर:- दिष्टकारी
परावैद्युत
36. वे पदार्थ क्या कहलाते हैं जिनसे होकर वैद्युत चालन नहीं होता परन्तु वैद्युत क्षेत्र लगाए जाने पर उनके सिरे पर प्रेरित आवेश उत्पन्न हो जाते है।
उत्तर:- परावैद्युत (Dielectric)
37. किन परावैद्युत पदार्थों में अणु या परमाणु के धनावेश का केन्द्र उसके ऋणावेश के केन्द्र से पृथक होता है।
उत्तर:- ध्रुवीय परावैद्युत (Polar dielectric)
38. किन परावैद्युत पदार्थों में अणु या परमाणु के धनावेश का केन्द्र उसके ऋणावेश के केन्द्र से पृथक होता है।
उत्तर:- ध्रुवीय परावैद्युत
39. किन परावैद्युत पदार्थों में एक स्थाई द्विध्रुव आघूर्ण होता हैं, चाहें इन्हें वैद्युत क्षेत्र में रखा जाए, चाहे न रखा जाए।
उत्तर:- ध्रुवीय परावैद्युत
40. किन परावैद्युत पदार्थों में एक स्थाई द्विध्रुव आघूर्ण नहीं होता है।
उत्तर:- अध्रुवीय परावैद्युत
41. किसी ध्रुवीय या अध्रुवीय परावैद्युत को विद्युत क्षेत्र में रखे जाने पर उसमें एक द्विध्रुव आघूर्ण (विद्युत क्षेत्र की समान्तर दिशा में) का उत्पन्न हो जाने की घटना क्या कहलाती है।
उत्तर:- परावैद्युत ध्रुवण (Dielectric polarisation)
42. किस नियतांक में वृद्धि होने पर दो आवेशों के बीच बल (आकर्षण अथवा प्रतिकर्षण ) कम हो जाता है।
उत्तर:- परावैद्युत नियतांक
43. किस माध्यम में दो आवेशों के बीच बल (आकर्षण अथवा प्रतिकर्षण) अधिकतम होता है।
उत्तर:- वायु
बिजली का बल
44. बिजली के बल्ब जैसे वैद्युत उपकरणों से सिरों पर वोल्टेज को नियत रखने के लिए घरों में बिजली के परिपथों का संयोजन किस क्रम में होता है।
उत्तर:- समांतर क्रम
55. बिजली का बल्ब किस सिद्धान्त पर कार्य करता हैं।
उत्तर:- धारा के उष्मीय प्रभाव के सिद्धान्त पर
Focus key of this Post
All VVI Question ओम का नियम, विद्युत धारा, प्रत्यावर्ती धारा, बिजली का बल क्या है
56. बल्ब के भीतर की हवा निकालकर उसमें किस निष्क्रिय गैस को भरा जाता है ।
उत्तर:- आर्गन
57. बल्ब के भीतर की हवा निकालकर उसमें आर्गन के स्थान पर अन्य किस गैस को भऱ सकते हैं।
उत्तर:- नाइट्रोजन
58. बल्ब के भीतर की हवा निकालकर उसमें कई बार किन दो गैसों के मिश्रण को भरा जाता है।
उत्तर:- आर्गन व नाइट्रोजन का मिश्रण
59. बल्ब के भीतर ही उच्च प्रतिरोध तथा उच्च द्रवनांक वाली किस मिश्र धातु का फिलामेन्ट रहता है।
उत्तर:- टंगस्टन
60. यदि बल्ब के तन्तु का प्रतिरोध अधिक है तो उसकी वाटेज पर क्या प्रभाव पड़ेगा ।
उत्तर:- वाटेज कम होगी
61. यदि बल्ब के तन्तु का प्रतिरोध कम है तो उसकी वाटेज पर क्या प्रभाव पड़ेगा ।
उत्तर:- वाटेज अधिक होगी
62. 60W और 100W के बल्ब में से किस बल्ब के तन्तु का प्रतिरोध अधिक होता है।
उत्तर:- 60 W के बल्ब का
63. 60W और 100W के बल्ब में से किस बल्ब के तन्तु का तार मोटा होता है।
उत्तर:- 100 W के बल्ब का
64. यदि 60W और 100 W के दो बल्बों को समान्तर क्रम में लगाया जाए तो कौन सा बल्ब अधिक तीव्रता से जलता है।
उत्तर:- 100W का बल्ब
65. यदि 60 W और 100W के दो बल्बों को श्रणी क्रम में सम्बन्धित किया जाता है तो कौन सा बल्ब अधिक तीव्रता से जलेगा।
उत्तर:- 60 W का बल्ब

VERY VERY AMAZING MY DEAR GURUJI 🥰💞💞💞 THANKYOU FOR THIS WEBSITE ❤️❤️💞💞💞 THANKU SO MUCH ❤️❤️❤️ FOR THIS BEAUTIFUL QUESTIONS. MAZA AA GYA GURUJI GAJJAB KA WEBSITE HAI 🥰💞🥰 REALLY YOU ARE GREAT TEACHER IN THE UNIVERSE ❤️❤️❤️❤️ THANKYOU VERY MUCH 🥰🥰🥰🥰💞🥰