Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the health-check domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/u177489478/domains/racevaacademy.in/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
कार्य, सामर्थ्य ऊर्जा से सम्बन्धित Question one liner (Polytechnic Entrance exam) - Raceva Academy
raceva academy

कार्य, सामर्थ्य ऊर्जा से सम्बन्धित Question one liner (Polytechnic Entrance exam)

प्यारे पाठकों आज इस पोस्ट में सिर्फ वही सवाल और जवाब मिलेंगे जो आप हमेशा पसन्द करते हो, आपके मन में जो चैप्टर हमेशा मंडराता है आज उसी चैप्टर के सारे सवाल जवाब नीचे मिलेंगे। तो आज का सबसे खूबसूरत हाईलाइटेड टापिक क्या है-
Heading:
कार्य, सामर्थ्य ऊर्जा से सम्बन्धित Question one liner ans.

यह एक ऐसा चैप्टर और टापिक है जो हर परीक्षा में पूछा भी जाता है और तैयारी करने वाले छात्र इसको बड़े ही शौक से पढ़ना पसन्द करते हैं।

गतिज व स्थितिज ऊर्जा
1. गति की अवस्था से विराम अवस्था तक आने में कण द्वारा किए कार्य को उसकी कौन सी ऊर्जा कहते है।
उत्तर:- गतिज ऊर्जा (Kinetic Energy)

2. किस नियम के अनुसार, “किसी वस्तु पर किया गया कार्य उसकी गतिज ऊर्जा में परिवर्तन के बराबर होता है ” ।
उत्तर:- कार्य ऊर्जा प्रमेय (Work-energy Theorem)
3. वस्तु की किस ऊर्जा में वृद्धि होने पर किया गया कार्य धनात्मक होता है।
उत्तर:- गतिज ऊर्जा
4. यदि वस्तु की गतिज ऊर्जा में कमी होती है तो किए गए कार्य पर क्या प्रभाव होगा।
उत्तर:- कार्य ऋणात्मक होगा
5. यदि वस्तु की गतिज ऊर्जा में कमी होती है तो बल किस दिशा में लगाया गया है।
उत्तर:- वस्तु की गति की विपरीत दिशा में
6. यदि वस्तु की गतिज ऊर्जा में कोई परिवर्तन नहीं होता है तो किए गए कार्य पर क्या प्रभाव होगा ।
उत्तर:- कार्य शून्य होगा
7. यदि बस तथा कार, दोनों की गतिज ऊर्जा तथा उन पर मंदन बल समान हैं तो उनके रुकने की दूरी तो समान होगी लेकिन कौन सा वाहन कम समय में रुक जाए ।
उत्तर:- कार
8. किस अवस्था में समान ब्रेकिंग बल के प्रभाव में कार ज्यादा दूरी पर जाकर और बस कम दूरी पर रुकेगी तथा दोनों एक ही समय पर रुकेगी।
उत्तर:- बस तथा कार का संवेग एक समान होने पर
9. किसी वस्तु में उसकी स्थिति के कारण जो ऊर्जा होती है उसे क्या कहते है।
उत्तर:- स्थितिज ऊर्जा (Potential Energy)
10. यदि ‘m’ द्रव्यमान का पिण्ड पृथ्वी से h ऊँचाई पर स्थित हो, तो उसकी स्थितिज ऊर्जा क्या होगी ।
उत्तर:- ‘mgh’
11. यदि m द्रव्यमान के पिण्ड को पृथ्वी के तल पर रखा जाए, तो उसकी स्थितिज ऊर्जा क्या होगी ।
उत्तर:- शून्य

raceva academy

ऊर्जा संरक्षण की  सिद्धांत

किस नियम के अनुसार, ‘‘ऊर्जा को न तो उत्पन्न किया जा सकता है और न हो नष्ट किया जा सकता है’’।
उत्तर:- ऊर्जा संरक्षण का सिद्धांत (Law of Conservation of Energy )
13. किस नियम के अनुसार , ऊर्जा को एक अवस्था से दूसरी अवस्था में परिवर्तित किया जा सकता है।
उत्तर:- ऊर्जा संरक्षण का सिद्धांत
सामर्थ्य या शक्ति (Power)
14. कार्य करने की दर को क्या कहते है।
उत्तर:- सामर्थ्य
15. सामर्थ्य किसके गुणनफल के बराबर होती है।
उत्तर:- बल तथा वेग

सामर्थ्य किस प्रकार की राशि है।
उत्तर:- अदिश राशि
17. SI पद्धति में सामर्थ्य का मात्रक क्या है।
उत्तर:- वॉट

किस राशि को अश्व शक्ति (Horse Power) में मापित करते हैं ।
उत्तर:- सामर्थ्य
19. 1 अश्व शक्ति में कितने वॉट होते हैं।
उत्तर:- 746 वॉट

द्रव व सम्बन्धित अधारणाए
20. वायुमंडलीय व द्रव्य का दाब वायु द्वारा आरोपित दाब को क्या कहते है।
उत्तर:- वायुमंडलीय दाब (Atmospheric Pressure)
21. वायुंडलीय दाब का मान कितना होता है।
उत्तर:- 105N/m2
22. सामान्य वायुमंडलीय दाब बैरोमीटर में पारे की कितनी ऊँचाई के बराबर ।
उत्तर:- 76 सेमी
23. किसी बर्तन में रखे द्रव द्वारा बर्तन के पैंदे व दीवारों पर प्रति एकांक क्षेत्रफल पर अभिलंबवत आरोपित बल को क्या कहते हैं।
उत्तर:- द्रव का दाब (Pressure of Liquid)
24. किसी बिन्दु पर द्रव का दाब किस दिशा में समान होता है।
उत्तर:- सभी दिशाओं में
25. द्रव द्वरा आरोपित बल किस सतह के लम्बवत होता है।
उत्तर:- जिससे द्रव सम्पर्क में होता है।
26. h गहराई पर स्थित बिन्दु पर तरल पदार्थ के कारण दाब कितना होगा ।
उत्तर:- hdg
27. किसी पदार्थ के एकांक आयतन का द्रव्यमान क्या कहलाता है।
उत्तर:- घनत्व
28. किसी पदार्थ का कौन सा घनत्व उसके घनत्व और 4 डिग्री सेल्सियस पर पानी के घनत्व के भागफल के बराबर होता है।
उत्तर:- आपेक्षिक घनत्व
29. तरल में किसी बिन्दु पर कुल दाब कितना होता है।
उत्तर:- p+ hdg
30. किसी पदार्थ का कौन सा घनत्व उसके घनत्व और 4 डिग्री सेल्सियस पर पानी के घनत्व के भागफल के बराबर होता है।
उत्तर:- आपेक्षिक घनत्व
31. तरल में किसी बिन्दु पर कुल दाब कितना होता है।
उत्तर:- p+hdg
32. P+hdg में p क्या है।
उत्तर:- वायुंडलीय दाब
33. तरल पदार्थ में डूबी किसी वस्तु के उस बिन्दु को क्या कहते हैं जिस पर तरल पदार्थ का परिणामी दाब कार्य करता है।
उत्तर:- दाब केन्द्र
34. तरल पदार्थ की सतह से दाब केन्द्र की दूरी तरल पदार्थ के किस गुण पर निर्भर नहीं करती है।
उत्तर:- घनत्व
35. तरल पदार्थ की सतह से दाब केन्द्र की दूरी किस पर निर्भर करती है।
उत्तर:- तल के आकार पर
36. द्रव की गहराई अधिक होने पर दाब केन्द्र किसके समीप होता है।
उत्तर:- फलक के द्रव्यमान केन्द्र के
37. किस गहराई पर दाब केन्द्र तथा फलक का द्रव्यमान केन्द्र परस्पर संपाती होते है।
उत्तर:- अन्नत गहराई पर
38. किस नियम के अनुसार, “यदि गुरुत्वीय प्रभाव को नजरअंदाज कर दिया जाए तो स्थिर द्रव के प्रत्येक बिन्दु पर दाब समान होता है”।
उत्तर:- पास्कल का नियम (Pascal’s law )
39. किस नियम के अनुसार, ‘‘किसी बर्तन में बंद द्रव के किसी बिन्दु पर आरोपित दाब सभी दिशाओं में समान रुप से संचारित होता है’’।
उत्तर:- पास्कल का नियम
उत्प्लावन बल (Buoyancy)
40. जब किसी वस्तु को आंशिक अथवा पूर्ण रुप से द्नव के अन्दर डुबोया जाता है तो यह कितने द्रव को हटाती है।
उत्तर:- समान आयतन के द्रव को
41. किसी वस्तु को द्रव के अंदर डुबोने पर उससे हटने वाला द्रव अपनी पूर्वावस्था को प्राप्त करने के लिए उस वस्तु पर ऊपर की ओर जो बल लगाता है , उसे क्या कहते हैं।
उत्तर:- उत्प्लावन या उत्क्षेप बल
42. किस बल के कारण वस्तु के भार में अभासी कमी आ जाती है।
उत्तर:- उत्प्लावन बल
43. वस्तु द्वारा हटाए गए द्रव के किस बिन्दु पर उत्प्लावन बल कार्य करता है।
उत्तर:- गुरुत्व केन्द्र
44. वस्तु द्वारा हटाए गए द्रव का गुरुत्व केन्द्र , जिस पर उत्प्लावन बल कार्य करता है , क्या है।
उत्तर:- उत्प्लावन केन्द्र
45. उत्प्लावन बल तरल पदार्थ के घनत्व पर, तरल पदार्थ के अन्दर वस्तु के डुबे हुए आयतन पर या वस्तु द्वारा विस्थापित तरल के आयतन के साथ और किस चीज पर निर्भर करता है।
उत्तर:- उस स्थान पर गुरुत्वीय त्वरण के मान पर
46. कौन सा बल वस्तु के सम्पूर्ण आयतन तथा आकार पर निर्भर नहीं करता है।
उत्तर:- उत्प्लावन बल
47. कौन सा बल वस्तु के घनत्व पर निर्भर नहीं करता है।
उत्तर:- उत्प्लावन बल

 

1 thought on “कार्य, सामर्थ्य ऊर्जा से सम्बन्धित Question one liner (Polytechnic Entrance exam)”

  1. VERY VERY AMAZING MY DEAR GURUJI 🥰💞💞💞 THANKYOU FOR THIS WEBSITE ❤️❤️💞💞💞 THANKU SO MUCH ❤️❤️❤️ FOR THIS BEAUTIFUL QUESTIONS. MAZA AA GYA GURUJI GAJJAB KA WEBSITE HAI 🥰💞🥰 REALLY YOU ARE GREAT TEACHER IN THE UNIVERSE ❤️❤️❤️❤️ THANKYOU VERY MUCH 🥰🥰🥰🥰💞🥰

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *