raceva academy

उपग्रहों का परिक्रमण काल किसे कहते हैं ये कितने प्रकार के होते हैं

डीयर स्टूडेन्ट आज के इस पोसट में आपको उपग्रहों के कक्षीय चाल, उपग्रहों का परिक्रमण काल व उनमें भारहीनता से सम्बन्धित, स्थिर व ध्रुवीय उपग्रह से सम्बन्धित इत्यादि टापिक के बारें में विधिवत अध्ययन करवाया जायेगा।

Focus key of this post उपग्रहों का परिक्रमण काल किसे कहते हैं ये कितने प्रकार के होते हैं 

By Raceva Academy

1. क्या बढ़ाने पर उपग्रह की ऊर्जा में वृद्धि हो जाती है और वह छोटी त्रिज्या के वृत्तीय पथ में घूमने लगता है।
उत्तर:- उपग्रह का वेग
2. क्या बढ़ाने पर उपग्रह की स्थितिज ऊर्जा में वृद्धि होती है तथा गतिज ऊर्जा कम हो जाती है।
उत्तर:-उपग्रह की ऊचाई
3. किस कक्षा में घूमते समय उपग्रह की स्थितिज ऊर्जा उसकी गतिज ऊर्जा से अधिक होती है।
उत्तर:- वृत्तीय कक्षा में
उपग्रहों का परिक्रमण काल व उनमें भारहीन्ता
4. उपग्रह का कौन सा काल केवल उसकी पृथ्वी तल से ऊँचाई पर ही निर्भर करता है।
उत्तर:- परिक्रमण काल (Period of Revolution)
5. उपग्रह किस तल से जितना दूर होगा, उसका परिक्रमण काल उतना ही अधिक होगा ।
उत्तर:- पृथ्वी तल
6. उपग्रह का परिक्रमण काल उपग्रह के किस गुण पर निर्भर पर निर्भर नहीं करता ।
उत्तर:- द्रव्यमान
7. उपग्रहों में व्यक्ति का आभासी भार (प्रतिक्रिया बल ) कितना होता है।
उत्तर:- शून्य
8. उपग्रहों में व्यकित का आभासी भार (प्रतिक्रिया बल) शून्य होने के कारण उसमें किस तराजू द्वारा वस्तु का भार नापा नहीं जा सकता ।
उत्तर:- कमानीदार तराजू (Spring balance)
9. उपग्रहों में व्यक्ति का आभासी भार (प्रतिक्रिया बल ) शून्य होने के कारण अंतरिक्षयात्रियों को भोजन किस रुप में ट्यूब में भरकर दिया जाता है ।
उत्तर:- पेस्ट के रुप में
10. मनुष्य किस उपग्रह पर भारहीनता का अनुभव नहीं करता ।
उत्तर:- चन्द्रमा पर
11. कौन सा ग्रह द्रव्यमान अधिक होने के कारण अपने तल पर स्थित व्यक्ति पर स्वंय एक आकर्षण बल लगाता है जिसके कारण व्यक्ति को कुछ भार का अनुभव होता है।

raceva academy

उत्तर:- चन्द्रमा
भू- स्थिर व ध्रुवीय उपग्रह
12. पृथ्वी के चारों ओर किस तल में कोई कृत्रिम उपग्रह पृथ्वी के चक्रण की दिशा में 24 घण्टे के परिक्रमण काल से चक्कर लगाता है, तो वह पृथ्वी पर स्थित प्रेक्षक (देखने वाले) को स्थायी प्रतीत होता है ।
उत्तर:- विषुवतीय तल
13. जो कृत्रिम उपग्रह पृथ्वी के चक्कर लगाता स्थायी प्रतीत होता है, उसे क्या कहते हैं ।
उत्तर:- भू-स्थिर उपग्रह (Geostationary Satellite)
14.किस प्रकार के उपग्रह को पार्किंग उपग्रह भी कहते हैं ।
उत्तर:- भू-स्थिर उपग्रह
15. कौन से उपग्रह संचार में सहायक हैं और संचार उपग्रह (तुल्यकाली उपग्रह ) कहलाते हैं।
उत्तर:- भू-स्थिर उपग्रह
16. वह कक्षा क्या कहलाती है जिसमें संचार उपग्रह पृथ्वी के चारों ओर चक्कर काटता है।
उत्तर:- पार्किंग कक्षा
17. भू-स्थिर उपग्रह की कक्षा की त्रिज्या कितनी होती है।
उत्तर:- 42,00 किमी
18. पृथ्वी सतह से भू-स्थिर उपग्रह की ऊँचाई कितनी होती है।
उत्तर:- 36,000 किमी
19. भू-स्थिर उपग्रह का पृथ्वी के सापेक्ष कोणीय वेग कितना होता है।
उत्तर:- शून्य
20. भू-स्थिर उपग्रह का कक्षीय वेग कितना होता है ।
उत्तर:- 3,08 किमी. सेकेण्ड

वह उपग्रह जो पृथ्वी के चारों तरफ ध्रुवीय कक्षा में चक्कर लगाता है, क्या कहलाता है।
उत्तर:- ध्रुवीय उपग्रह (Polar Satellite)
22. कौन सा उपग्रह एक चक्कर में उत्तरी और दक्षिणी ध्रुव से एक बार गुजरता है।
उत्तर:- ध्रुवीय उपग्रह
23. कौन सा उपग्रह पृथ्वी के 100% भू-भाग को नियंत्रित कर सकता है।
उत्तर:- ध्रवीय उपग्रह
24. कौन सा उपग्रह लम्बे समय की भविष्यवाणी के लिए प्रयुक्त होता है।
उत्तर:- ध्रुवीय उपग्रह
अन्य महत्वपूर्ण तथ्य
24. एक लोलक घड़ी तथा एक कमानी घड़ी को मैदान से किसी पर्वत पर ले जाने पर किस घड़ी का आवर्तकाल g पर निर्भर होने के कारण वह सुस्त हो ।
उत्तर:- लोलक घड़ी
25. लोलक घड़ी तथा कमानी घड़ी में से किसका आवर्तकाल g पर निर्भर नहीं करता ।
उत्तर:- कमानी घड़ी
26. किस वजह से एक कृत्रिम उपग्रह को ऐसी कक्षा में स्थापित करना सम्भव नहीं है कि वह सदैव दिल्ली के ठीक ऊपर रहे।
उत्तर:- दिल्ली का विषुवतरेखीय तल पर स्थित न होना
27. एक रॉकेट को किस बिन्दु से छोड़ना अधिक लाभदायक है क्योंकि वहाँ पर पृथ्वी के घूर्णन का रेखीय वेग अधिकतम होता है।
उत्तर:- विषुवत रेखा
28. किस वजह से पृथ्वी पर गुरुत्वीय बल सूर्य के कारण लगने के बावजूद भी वह सूर्य की ओर नहीं गिरती है।
उत्तर:- सूर्य के गुरुत्वीय बल का पृथ्वी के वेग के लम्बवत होना
29. किस वजह से सूर्य द्वारा चन्द्रमा पर आरोपित गुरुत्वीय बल , पृथ्वी द्वारा चन्द्रमा पर आरोपित गुरुत्वीय बल से अधिक होने के बावजूद भी सूर्य ग्रहण के समय चन्द्रमा पृथ्वी से पलायन नहीं करता ।
उत्तर:- सूर्य के गुरुत्वीय बल द्वारा चन्द्रमा को कक्षीय गति करने के लिए आवश्यक अभिकेन्द्र बल
प्रदान न करना
30. अधिक ऊँचाई पर वायु का घनत्व बहुत कम होने से उपग्रह व  वायुमंडलीय माध्यम के बीच घर्षण बल नगण्य होता है, इसका लाभ किस रुप में मिलता है।
उत्तर:- उपग्रह को अधिक ऊँचाई तक उड़ने के लिए ईधन की जरुरत न होना
31. पृथ्वी की सतह से किस निश्चित ऊँचाई पर प्रभावी गुरुत्वीय त्वरण शून्य हो जाने पर वस्तु  का भार भी शून्य हो  जाता है।
उत्तर:- जहाँ चन्द्रमा तथा पृथ्वी के गुरुत्वीय त्वरण बराबर हो जाते हैं
32. जब पृथ्वी के भीतर उत्तरी ध्रुव व दक्षिणी ध्रुव को मिलाती हुई सुरंग में उत्तरी ध्रुव पर m द्रव्यमान के एक पिण्ड को स्वतन्त्र रुप से छोड़ते हैं तो कहाँ पर उसके वेग में वृद्धि होगी ।
उत्तर:- उत्तरी ध्रुव पर
33. जब पृथ्वी के भीतर उत्तरी ध्रुव व दक्षिणी ध्रुव को मिलाती हुई सुरंग में उत्तरी ध्रुव पर m द्रव्यमान के एक पिण्ड को स्वतन्त्र रुप से छोड़ते हैं तो कहाँ पर उसका वेग अधिकतम तथा त्वरण शून्य होगा।
उत्तर:- पृथ्वी के केन्द्र पर
34. जब पृथ्वी के भीतर उत्तरी ध्रुव व दक्षिणी ध्रुव को मिलाती हुई सुरंग में उत्तरी ध्रुव पर m द्रव्यमान के एक पिण्ड को स्वतन्त्र रुप से छोड़ते हैं तो पृथ्वी के केन्द्र को पार करने पर पिण्ड के वेग पर क्या प्रभाव पड़ेगा ।
उत्तर:- त्वरण की दिशा विपरीत होने के कारण वेग धीरे-धीरे कम होगा
35. जब पृथ्वी के भीतर उत्तरी ध्रुव  को मिलाती हुई सुरंग में उत्तरी ध्रुव पर m द्रव्यमान के एक पिण्ड को स्वतन्त्र रुप से छोड़ते हैं तो कहाँ पर उसका वेग शून्य होगा और वह सरल आवर्त गति करेगा
उत्तर:- दक्षिणी ध्रव पर
कार्य , ऊर्जा व सामर्थ्य
36.
जब किसी वस्तु पर बल लगाकर उसकी स्थिति में परिवर्तन किया जाता है। यानि जब बल लगाने से
उसमें विस्थापन होता है , तब उस गतिविधि को क्या कहते है।
उत्तर:- कार्य (Work)
37. SI पद्धिति में कार्य का मात्रक क्या है।
उत्तर:- जूल
38. CGS पद्धति में कार्य का मात्रक क्या है।
उत्तर:- अर्ग
39. किया गया कार्य किसके गुणनफल के बराबर होता है।
उत्तर:- बल व बल की दिशा में विस्थापन के
40. यदि एक बल F किसी वस्तु को अपनी दिशा में s दूरी तक विस्थापित करता है, तब किया गया कार्य किस प्रकार दर्शाया जाएगा ।
उत्तर:- W= F s

1 thought on “उपग्रहों का परिक्रमण काल किसे कहते हैं ये कितने प्रकार के होते हैं”

  1. VERY VERY AMAZING MY DEAR GURUJI 🥰💞💞💞 THANKYOU FOR THIS WEBSITE ❤️❤️💞💞💞 THANKU SO MUCH ❤️❤️❤️ FOR THIS BEAUTIFUL QUESTIONS. MAZA AA GYA GURUJI GAJJAB KA WEBSITE HAI 🥰💞🥰 REALLY YOU ARE GREAT TEACHER IN THE UNIVERSE ❤️❤️❤️❤️ THANKYOU VERY MUCH 🥰🥰🥰🥰💞🥰

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *